OSD नवीन कुमार सिंह का स्थानांतरण रोकने को लेकर IBA ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन | Greater Noida Authority

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (15/07/2025): ग्रेटर नोएडा औद्योगिक संगठन इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) ने आज एक प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा (DM Manish Kumar Verma) को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) के OSD नवीन कुमार सिंह के प्रस्तावित स्थानांतरण (Transfer) को रोकने के अनुरोध के संबंध में दिया गया।

IBA के अध्यक्ष अमित उपाध्याय की अगुवाई में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि नवीन कुमार सिंह के कार्यकाल में ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक विकास को नई गति और दिशा मिली है। उनके नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र में पारदर्शिता, त्वरित समाधान और प्राधिकरण-उद्योग समन्वय को एक नई पहचान मिली है। उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता देकर तत्परता से समाधान कराए गए, जिससे औद्योगिक वातावरण में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) तथा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) के संज्ञान में लाने हेतु ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें नवीन कुमार सिंह के स्थानांतरण आदेश पर पुनर्विचार कर उसे निरस्त करने की अपील की गई है।

उद्योग प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि यह स्थानांतरण लागू किया गया, तो इससे औद्योगिक विकास की रफ्तार धीमी हो सकती है और उद्यमियों का मनोबल प्रभावित होगा।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि उद्यमियों के हितों की पूर्ण सुरक्षा की जाएगी और विषय को शासन स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा।

इस अवसर पर IBA महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी, श्रीकृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी दर्शन शर्मा समेत अन्य उद्यमीगण मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में नवीन कुमार सिंह जैसे सक्रिय और प्रभावशाली अधिकारी के स्थानांतरण को रोकने की मांग की।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।