New Delhi News (15/07/2025): भारतीय उद्योग संघ (Indian Industries Association – IIA) के दिल्ली चैप्टर में मधुकर सहाय को वर्ष 2025-26 के लिए उपाध्यक्ष (Vice Chairman) नियुक्त किया गया है। वह 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक इस पद पर कार्यभार संभालेंगे।
मधुकर सहाय वर्ष 2018 से IIA से जुड़कर निःस्वार्थ सेवा दे रहे हैं। वर्तमान में वह My Money Mantra में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत हैं और अब तक 2000 से अधिक MSME यूनिट्स को बैंकिंग योजनाओं और सरकारी लाभों से जोड़ चुके हैं। बैंकिंग सेक्टर में उनके 25 वर्षों के अनुभव को देखते हुए यह नियुक्ति MSME सेक्टर के लिए एक बड़ी उम्मीद मानी जा रही है।
IIA दिल्ली चैप्टर की चेयरपर्सन डॉ. ममतामयी प्रियदर्शिनी ने उन्हें जॉइनिंग लेटर और पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर IIA के संरक्षक डॉ. एल. के. पांडेय, सचिव नीरज बजाज और कोषाध्यक्ष कमल रहेजा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में मधुकर सहाय की विशेषज्ञता और नेतृत्व क्षमता की सराहना की गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।