New Delhi News (15/07/2025): दक्षिण दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने एक बड़ी ठगी का खुलासा करते हुए नकली कैश डबलिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है। डीसीपी अंकित चौहान (DCP Ankit Kumar Chauhan) के अनुसार, आरोपियों का तरीका बेहद सुनियोजित था। ये पहले दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाकों में मकान किराए पर लेते थे और एक हफ्ते के भीतर ही वहां से गायब हो जाते थे। मकान लेने के बाद ये आरोपी अलग-अलग लोगों को वहां बुलाते थे और नकली तथा कुछ असली नोट दिखाकर भरोसा जीतते थे।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि ये लोग खुद को अमीर कारोबारी बताकर लोगों को लुभाते थे। वे दावा करते थे कि अगर कोई व्यक्ति इन्हें बैंक के जरिए पैसा ट्रांसफर करता है, तो बदले में तीन गुना कैश तुरंत लौटाया जाएगा। लालच में आकर कई लोग इनके जाल में फंस गए और अपनी मेहनत की कमाई गंवा बैठे। पुलिस को शक है कि गिरोह ने अब तक दर्जनों लोगों से लाखों रुपये ठगे हैं।
इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से तीन उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और एक मुंबई से है। पुलिस ने इनके कब्जे से नकली नोट, कई फर्जी दस्तावेज और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। डीसीपी ने बताया कि रैकेट का नेटवर्क बड़ा हो सकता है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने कितने लोगों को शिकार बनाया और कहीं अन्य राज्यों में भी ये इसी तरह की ठगी में तो शामिल नहीं रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।