New Delhi News (15/07/2025): दिल्ली के दयालपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मिठाई की दुकान की दूसरी मंज़िल से गिरकर एक कर्मचारी की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा आज रात लगभग 12:38 बजे ओल्ड मुस्तफाबाद की गली नंबर 2 स्थित शब्बीर स्वीट्स पर हुआ।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को एक व्यक्ति गंभीर अवस्था में सड़क पर पड़ा मिला। घायल को तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय कल्याण पुत्र देवीराम के रूप में हुई है, जो उसी दुकान में कार्यरत था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल क्राइम टीम और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर जांच में जुटी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
हत्या, हादसा या लापरवाही जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।