पुराने कुएं में गिरा गोवंश, कई घंटे की मशक्कत के बाद निकाला बाहर

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News(14/07/2025): दनकौर (Dankaur) कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत समसपुर गांव में रविवार को एक पुराना कुआं हादसे का कारण बन गया, जब एक गोवंश उसमें गिर गया। यह घटना रविवार की शाम उस समय हुई जब एक गोवंश जंगल के पास बने पुराने और गहरे कुएं के निकट से गुजर रहा था। असंतुलन (Disbalance) के चलते वह सीधे कुएं में जा गिरा।

स्थानीय ग्रामीणों ने जब कुएं से गोवंश के रंभाने की आवाज सुनी, तो तत्काल गोसेवकों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गोसेवक त्रिलोक नागर के नेतृत्व में गौरक्षक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और स्थानीय पुलिस से संपर्क कर सहायता मांगी।

पुलिस की मदद से जेसीबी मशीन (JCB Machine) और मजबूत रस्सियों का प्रयोग करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद घायल गोवंश को सकुशल कुएं से बाहर निकाला गया। इस दौरान गोवंश को कई चोटें आ चुकी थीं, जिसके चलते मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

बचाव कार्य में मेजर नागर, आकाश, सोनू, दीपू, सुनील दादूपुर, देवेंद्र और धन सिंह सहित कई गौरक्षक सक्रिय रूप से शामिल रहे। त्रिलोक नागर ने बताया कि उनकी टीम लगातार गोवंश की सेवा के लिए तत्पर रहती है और आगे भी ऐसे कार्य करती रहेगी। ग्रामीणों ने भी गौरक्षक दल की तत्परता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया है कि गांव और जंगल के आस-पास स्थित पुराने कुओं को पाटने या ढकने की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुरक्षा उपायों की अनदेखी जानवरों (Animals) और इंसानों दोनों के लिए खतरा बन सकती है। समय रहते हुए बचाव टीम के पहुंचने से एक जीवन सुरक्षित बच सका।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।