कांवड़ यात्रा से पहले नोएडा में मंदिरों की सुरक्षा सख्त, ACP-1 ने दिए सख्त निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
NOIDA News (14/07/2025): कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र नोएडा पुलिस (Noida Police) ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए कमर कस ली है। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह (Police Commissioner, Gautam Buddh Nagar Laxmi Singh) के निर्देशन में, डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद (Yamuna Prasad, DCP Noida) व एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला (Sumit Kumar Shukla, ADCP) के पर्यवेक्षण में एसीपी-1 नोएडा प्रवीण कुमार सिंह ने सोमवार को थाना सेक्टर-20 व थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया।
इस दौरान वोडा महादेव मंदिर (सेक्टर-100), शनि मंदिर (छलेरा) और सनातन धर्म मंदिर (सेक्टर-19) की सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को यातायात प्रबंधन सहित समग्र सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने थानाध्यक्षों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पीसीआर व पीआरवी वाहनों की लगातार पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।