सीलमपुर में चार मंजिला इमारत ढही, मलबे में कई दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

NEW DELHI News (12/07/2025): दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे में तीन से चार लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मलबे के नीचे कई अन्य लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया। मौके पर सात दमकल गाड़ियां, स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें तैनात हैं। मलबा हटाने का काम जारी है और फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

फिलहाल, घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक अनुमान है कि इमारत जर्जर हालत में थी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।