‘उदयपुर फाइल्स’ पर 3 घंटे में रोक, लेकिन कन्हैयालाल के हत्यारों को अब तक फांसी नहीं: विनोद बंसल

टेन न्यूज़ नेटवर्क

NEW DELHI NEWS (11/07/2025): उदयपुर में दर्ज़ी कन्हैयालाल की नृशंस हत्या को तीन साल बीत जाने के बावजूद भी जब दोषियों को फांसी नहीं मिली, वहीं “उदयपुर फाइल्स” फिल्म पर मात्र तीन घंटे में रोक लगने पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कड़ा सवाल उठाया है।

बंसल ने शुक्रवार को एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा: “हत्यारों को तो फांसी 3 वर्षों में भी नहीं, किंतु उदयपुर फाइल्स पर रोक मात्र 3 घंटे में, दुर्भाग्यपूर्ण!”

उन्होंने आगे लिखा कि NIA ने छह माह में ही चार्जशीट दाखिल कर दी थी, लेकिन अब तक दोषियों को सज़ा नहीं मिली। वहीं फिल्म पर उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए मौखिक स्थगन आदेश की लिखित प्रति तक संबंधित पक्षों को 21 घंटे बाद भी नहीं मिल पाई है।

बंसल ने भावुक शब्दों में सवाल किया – “क्या कभी कन्हैयालाल के बेटे को न्याय मिलेगा? क्या उसके कटे बाल और नंगे पैर कभी संतोष पाएंगे? क्या हत्यारों को फांसी होगी? क्या कन्हैयालाल की अस्थियां न्याय की प्रतीक्षा में यूं ही रहेंगी?”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।