NOIDA News (11/07/2025): नोएडा के थाना सेक्टर-58 पुलिस ने एक हत्यारे और मोबाइल छीनने वाले बदमाश को धर-दबोचा है। घटना तब हुई जब पुलिस ने सेक्टर-62 के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।
पकड़े गए आरोपी अंकित तिवारी गाजियाबाद का रहने वाला है और उसके पास से एक अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस, चोरी का मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी ने कई लूट और चोरी की वारदातें स्वीकार की हैं, जिनमें राह चलते लोगों से मोबाइल छीनना भी शामिल है।
अंकित तिवारी का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है, जिसमें कई चोरी और हथियार के मामलों में एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच तेज कर दी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।