नोएडा में फिल्मी मुठभेड़! 3 राज्यों के 3 कुख्यात बदमाश धराए

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (11/07/2025): थाना सेक्टर-24 नोएडा, पुलिस ने बुधवार देर शाम सेक्टर-35 रोड पर एक रोमांचक मुठभेड़ के बाद तीन कुख्यात अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से जुड़े इन बदमाशों के पास से भारी मात्रा में हथियार, लगभग 2 लाख रुपये नगद, आधी किलो पीली धातु की ज्वैलरी, चोरी के उपकरण, एक लेनोवो लैपटॉप चार्जर, हाथ की घड़ी और एक होंडा सिटी कार बरामद हुई है।

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान संजीव कुमार (मधुबनी, बिहार), अमन बग्गा (कपूरथला, पंजाब) और सर्वपाल (बहादुरगढ़, हरियाणा) के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि इन तीनों के खिलाफ कुल मिलाकर 100 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें लूट, चोरी, अवैध हथियार और संगठित अपराध से जुड़े गंभीर मामले शामिल हैं।

घटना उस वक्त घटी जब पुलिस टीम सेक्टर-35 रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी अंडरपास की ओर से आ रही होंडा सिटी कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में संजीव कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दो साथी मौके से भागने की कोशिश में गंदे नाले के पास से दबोच लिए गए।

बदमाशों के पास से दो 315 बोर के तमंचे, कारतूस, एक चाकू, होंडा सिटी कार (DL4C AN 3412), नकदी व भारी मात्रा में ज्वैलरी बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह हाई-प्रोफाइल चोरी और हथियारों की तस्करी में सक्रिय था।

इस कार्रवाई को पुलिस आयुक्त महोदया, डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी द्वितीय के दिशा-निर्देशन में थाना सेक्टर-24 पुलिस टीम ने अंजाम दिया। बदमाशों से पूछताछ जारी है और जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।