रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने किया स्कूल बैग और स्टेशनरी का वितरण

टेन न्यूज नेटवर्क

GREATER NOIDA News (11/07/2025): रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा (Rotary Club Greater Noida) ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवटा विकास खंड, दनकौर में बच्चों को पढ़ाई संबंधित जरूरी चीजों जैसे बाग स्टेशनरी आदि का वितरण किया।

क्लब अध्यक्ष शुभम सिंघल ने बताया कि रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवटा विकास खंड – दनकौर, गौतमबुद्ध नगर में आज शुक्रवार 11 जुलाई को विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों को 70 स्कूल बैग व स्टेशनरी (School Bags & Stationery) का वितरण किया, जिन्हें पाकर बच्चो के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे।

स्कूल बैग वितरण में विशेष सहयोग सुमित माहेश्वरी और वरुण ऐरेन का रहा।

इस कार्यक्रम में शुभम सिंघल, कपिल गुप्ता, विनय गुप्ता, कपिल गर्ग, मनु जिंदल, राकेश शर्मा, सुचित गर्ग, नवीन शर्मा व विधालय की प्रधानाचार्य निधि तायल और शिक्षक आदि उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।