Noida सेक्टर-8: बॉयलर फटा, कई घायल; इलाके में अफरा-तफरी
Ten News Network
Noida News,(10/07/2025): नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-8 से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक फैक्ट्री में बकेट फटने से धमाका हुआ। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं और इलाके में हड़कंप मच गया है।
दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्य जारी है। पुलिस ने क्षेत्र को सील कर दिया।
इस विषय को लेकर CFO Pradeep Kumar का कहना है कि आज 10 जुलाई 2025 को थाना फेस-1 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-8 स्थित पेंट की कम्पनी में पेंट मिक्सिंग बाल्टी में स्पार्क होने के कारण आग लग गई थी, जिसे वर्करों द्वारा बाहर निकाला जा रहा था, तभी बाल्टी ब्लास्ट हो जाने की वजह से 4-5 वर्कर झुलस गए। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है जिनकी हालत खतरे से बाहर है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।