नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: गोली लगने से एक घायल

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News,(10/07/2025): थाना सेक्टर-39 पुलिस और बदमाशों के बीच आज सुबह एक जबरदस्त मुठभेड़ हुई, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसके चार साथी गिरफ्तार कर लिए गए। घटना उस वक्त हुई जब पुलिस टीम चौकी सदरपुर के पास चेकिंग कर रही थी, तभी बिना नंबर प्लेट की एक टाटा ऐस और एक ब्रेजा कार में संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे।

पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर वे सेक्टर-42 की ओर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाश गाड़ियाँ छोड़कर जंगल की ओर भागे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश सुमित उर्फ बिल्ला घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। उसके पास से एक तमंचा, एक जिंदा और एक खाली कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस ने भाग रहे अन्य चार बदमाशों — अनुप पाल उर्फ चिकना, प्रवीण उर्फ शूटर, गोविंद और शहनवाज उर्फ नन्नू को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक ब्रेजा कार (UP 14 EK 3253), एक बिना नंबर की टाटा ऐस, लोहे की दो आरी, रस्सा, हुक, चार बंडल केबल और दो बोरी केबल की रबड़ बरामद हुई है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।