गुड़गांव में मूसलाधार बारिश के बाद ऑरेंज अलर्ट जारी

टेन न्यूज नेटवर्क

Gurugram News (10/07/2025): गुड़गांव में बुधवार- बृहस्पतिवार की रात को हुई मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया है, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए सभी निजी कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की सलाह दी है, ताकि कर्मचारियों को अनावश्यक आवागमन से बचाया जा सके और ट्रैफिक दबाव कम किया जा सके। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि जब तक जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।