कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले में 11 से 25 जुलाई तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (08/07/2025): कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra) के मद्देनजर जनपद गौतमबुद्ध नगर में कांवड़ियों के सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए 11 जुलाई 2025 की रात्रि 10:00 बजे से 25 जुलाई 2025 तक भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहनों के संचालन में विशेष डायवर्जन (Diversion) लागू रहेगा।

इन सभी प्रकार के वाहनों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे (Noida-Greater Noida Expressway) के स्थान पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे (Eastern Peripheral Expressway) के उपयोग की सलाह दी गई है।

डायवर्जन प्लान इस प्रकार रहेगा:

चिल्ला रेड लाईट होकर गाजियाबाद/हापुड/मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर गन्तव्य पर जा सकेगें।

दिल्ली से डीएनडी पलाईओवर होकर नोएडा से गाजियाबाद / बुलन्दशहर / हापुड / मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर गन्तव्य पर जा सकेगें।

दिल्ली-बदरपुर बॉर्डर औखला बैराज से नोएडा होकर गाजियाबाद होकर बुलन्दशहर / हापुड/मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर गन्तव्य पर जा सकेगें।

एनआईबी, माडल टाउन, छिजारसी, ताज हाइवे से होकर गाजियाबाद/हापुड/मुरादाबाद की ओर जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से गन्तव्य पर जा सकेगें।

एम०पी०-01 मार्ग पर बने एलीवेटेड से होकर गाजियाबाद/हापुड/मुरादाबाद जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का प्रयोग कर गन्तव्य पर जा सकेगें।

अलीगढ, बुलन्दशहर, सिकन्द्रबाद से दादरी एनएच-91 होकर गाजियाबाद, दिल्ली की ओर जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग कर अपने गन्तव्य पर जा सकेगें।

सिकन्द्रबाद, कासना से परीचौक होकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी, मध्यम एवं हल्के माल वाहक वाहन सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरीफेरल का प्रयोग कर अपने गन्तव्य पर जा सकेगें।

चिल्ला रेड लाईट से पक्षी विहार गेट तक मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

कांवड यात्रा के दृष्टिगत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के सीमावर्ती जनपदों द्वारा अपने क्षेत्र में हल्के, मध्यम व भारी मालवाहक वाहन एवं अन्य वाहनों का डायवर्जन / आवागमन प्रतिबंधित किये जाने के फलस्वरूप दिल्ली राज्य की ओर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे का प्रयोग कर जाने वाले यात्री वाहनों के आवागमन से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर यातायात का अत्यधिक दबाव बढ जाने के दृष्टिगत नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर हल्के, मध्यम व भारी मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यमुना एक्सप्रेस वे. बुलन्दशहर, सिकन्द्राबाद, अलीगढ, हापुड, गाजियाबाद, मेरठ की ओर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे का प्रयोग कर दिल्ली राज्य की ओर जाने वाले हल्के, मध्यम व भारी माल वाहक वाहन ईस्टर्न पेरीफेरल मार्ग का प्रयोग कर गन्तव्य पर जा सकेगें।

नोटः-एम्बुलेन्स / आवश्यक वस्तु आपूर्ति में लगे वाहन / शासकीय वाहन इस प्रतिबन्ध से मुक्त रहेगें।

सलाह दी जाती है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग करे। यातायात सम्बन्धी जानकारी के लिए यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9971009001, व्हाट्सएप्प नंबर 7065100100 एवं ट्वीटर हैण्डल @noidatraffic से सम्पर्क कर सकते है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।