भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा का अधिष्ठापन एवं दायित्व बोध समारोह सम्पन्न
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (07/07/2025): भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा, ग्रेटर नोएडा द्वारा वर्ष 2025-26 का अधिष्ठापन एवं दायित्व बोध समारोह भव्य रूप से यू-टर्न रेस्टोरेंट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वप्निल डांस एकेडमी की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना नृत्य नाटिका से हुआ, जिसने सभी अतिथियों का मन मोह लिया।
विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोरा ने मंच से सभी आगंतुकों का गर्मजोशी से स्वागत किया एवं आगामी वर्ष के लिए शाखा की सेवा-कार्य योजना को विस्तारपूर्वक साझा किया। कोषाध्यक्ष सीए योगेश गर्ग ने पिछले वर्ष आयोजित कार्यक्रमों का लेखा-जोखा और आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर यह भी बताया गया कि शाखा द्वारा ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 सेक्टर स्थित भारतीयम स्कूल में कौशल विकास सेवा केंद्र की शुरुआत की गई है, जहां वंचित परिवारों के छात्र-छात्राओं को प्राथमिक शिक्षा दी जा रही है, साथ ही महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। इस केंद्र का संचालन संगीता वर्मा एवं दिल्ली विश्वविद्यालय की शिक्षिका डॉ. दिव्या अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत वित्त सचिव प्रवेश चंद गुप्ता ने भारत विकास परिषद के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी स्थापना 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद डॉ. सूरज प्रकाश जी द्वारा भारतीय सैनिकों की सहायता हेतु की गई थी। पहले यह संस्था ‘सिटीजंस काउंसिल’ के नाम से जानी जाती थी, जिसे वर्ष 1963 में ‘भारत विकास परिषद’ नाम दिया गया।
प्रांत महासचिव मुक्ता अग्रवाल ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को दायित्व बोध कराया और बीते वर्ष विवेकानंद शाखा द्वारा किए गए सेवा कार्यों की सराहना की।
समारोह में प्रमुख रूप से डॉ. नीरज कौशिक (मीडिया प्रभारी), नरेश गुप्ता, अजेय गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, आशुतोष गुप्ता, प्रो. विवेक कुमार, विनोद अरोरा, राजेंद्र सोनी, प्रसून मिश्रा, सीए मुकुल गर्ग, अजय गुप्ता, सरोज तोमर, प्रेरणा, रुचि, दीपेश गुप्ता, संजीव गुप्ता, नेहा, निधि, राजीव जैन, नवनीता स्वप्निल, सरिता चोपड़ा, आदेश सिंघल, प्रदीप गुप्ता, रविन्द्र पाल सिंह, संतोष गुप्ता, प्रियंका, प्रवीण तोमर, नीरज जिंदल समेत अनेक गणमान्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने सामाजिक समर्पण, सेवा और संगठन की भावना को सशक्त किया और आने वाले वर्ष के लिए प्रेरणा एवं ऊर्जा का संचार किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।