नई दिल्ली (07 जुलाई 2025): भारत को BRICS जैसे वैश्विक मंच से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ कड़ा और स्पष्ट संदेश मिलने पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की कूटनीतिक सफलता करार दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि यह संदेश भारत के वर्षों से जारी संघर्ष और आतंकवाद के खिलाफ मजबूत रुख का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया अब आतंक के खिलाफ एकजुट होती दिख रही है, और इसमें भारत की निर्णायक भूमिका है।
तरुण चुघ ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता और उनकी विदेश नीति की वजह से आज अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात गंभीरता से सुनी जाती है। BRICS जैसे मंच से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की खुलकर आलोचना होना भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक उपलब्धि है। इससे साबित होता है कि भारत की ‘जीरो टॉलरेंस फॉर टेररिज्म’ की नीति को वैश्विक समर्थन मिल रहा है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल देश के भीतर बल्कि विश्व स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त दृष्टिकोण को मजबूती दी है।
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि दुनिया आतंकवाद के समूल नाश की दिशा में भारत की नीति को अपनाए। “भारत वर्षों से यह कहता रहा है कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और इसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। आज जब BRICS जैसे प्रभावशाली संगठन ने इस बात को दोहराया है, तो यह हमारे लिए गौरव की बात है,” चुघ ने कहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में वैश्विक सहयोग से आतंकवाद को जड़ से खत्म करने में बड़ी सफलता मिलेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।