गौतम बुद्ध नगर, (6 जुलाई 2025): गौतम बुद्ध नगर के कंपोजिट विद्यालय नयाबांस से एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। स्कूल परिसर में मौजूद पानी की टंकी में कीड़े, बदबू और भारी गंदगी पाई गई है, जिसे आज तक न तो साफ कराया गया और न ही बदला गया। सबसे चिंता की बात यह है कि यही दूषित पानी स्कूल के बच्चे पीने को मजबूर हैं।
हाथ धोने के स्थान की हालत भी बद से बदतर है। वहां कीचड़ और काई की इतनी भरमार है कि यदि कोई बच्चा हाथ धोने जाए, तो हाथ साफ होने की बजाय और गंदे हो जाएं। यह न सिर्फ स्वास्थ्य नियमों का उल्लंघन है बल्कि मासूम छात्रों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ भी है।
अभिभावकों ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जाहिर की है और जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
इस मामले को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पवार का कहना है कि वीडियो स्कूल खुलने के बाद यानि 1 जुलाई का है, स्कूल काफी समय से बंद था। अब स्कूल खुलने के बाद साफ सफाई करा दी गई है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।