वन महोत्सव में आम का पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा, (06 जुलाई 2025): पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के राज्य मंत्री केपी मलिक ने शनिवार को सेक्टर-93बी, नोएडा में आम का पौधा रोपित कर वन महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और सदस्यों ने भी भागीदारी निभाते हुए वृक्षारोपण किया। मंत्री मलिक ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि “वृक्षारोपण केवल पर्यावरण का संरक्षण नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए जीवनदायिनी सौगात है।” उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने की अपील की।

इस मौके पर गौतमबुद्धनगर के प्रभागीय वनाधिकारी प्रमोद कुमार ने भी आम का पौधा रोपित किया और एक अनोखा संदेश दिया—”हर व्यक्ति एक पेड़ अपनी माँ के नाम पर जरूर लगाए।”

कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि समाज में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को भी प्रोत्साहित करना रहा। मंत्री केपी मलिक ने कहा कि “पर्यावरण संकट को टालने के लिए वृक्षारोपण सबसे सरल और प्रभावी उपाय है, जिसे जनआंदोलन बनाना होगा।”


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।