क्या ग्रेटर नोएडा बन रहा है शातिर अपराधियों की शरणस्थली?

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (05 जुलाई 2025): क्या ग्रेटर नोएडा अपराधियों के लिए नया सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है? शनिवार सुबह सूरजपुर थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज मुठभेड़ ने एक बार फिर इसी सवाल को ज़िंदा कर दिया है। ओमिक्रोन-3 के पास पुलिस चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर की किया सोनेट कार को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन कार सवार तीनों युवक न सिर्फ रुकने के बजाय भागने लगे, बल्कि पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी।

जैसे ही गोलियां चलीं, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हो गए और तीसरे को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ लिया गया। मौके से चोरी की गई कार, घरों से चुराया गया सामान, ₹6000 नकद, और तीन देशी तमंचे बरामद हुए हैं। बाद में जांच में खुलासा हुआ कि जिस कार का इस्तेमाल किया गया, वो हाल ही में बिसरख थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी।

घायल बदमाशों की पहचान भारत सिंह और आदेश कुमार के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी कुनाल भी पुराने मामलों में वांछित था। इन तीनों के खिलाफ हत्या, लूट, अवैध हथियार और संगठित अपराध के दर्जनों मामले पहले से दर्ज हैं। आदेश कुमार अकेला ही मेरठ, सूरजपुर, बिसरख और बीटा-2 थानों में 11 से अधिक गंभीर मामलों में नामजद है।

पुलिस का दावा है कि ये गिरोह हाल ही में नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी और डकैती की घटनाओं में सक्रिय था।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।