धूम मानिकपुर में अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर, ग्राम समाज की जमीन कब्जा मुक्त
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (5 जुलाई 2025): गौतमबुद्ध नगर प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण (Illegal Encroachment) के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मनीष वर्मा के निर्देश पर दादरी तहसील प्रशासन ने धूम मानिकपुर गांव में ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा (Illegal Possession) हटवाया।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, धूम मानिकपुर गांव में कुछ लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर अनधिकृत रूप से कब्जा कर रखा था। खसरा संख्या 2946 के अंतर्गत आने वाली 0.4870 हेक्टेयर भूमि पर अवैध प्लॉटिंग (Illegal Plotting) की जा रही थी। स्थानीय प्रशासन द्वारा पहले भी कई बार इन लोगों को कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उसके बावजूद अतिक्रमण जारी रहा।
शुक्रवार को दादरी तहसील की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन ने बुलडोजर (Bulldozer) की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
तहसील प्रशासन ने बताया कि यह भूमि ग्राम समाज के नाम दर्ज है और इस पर किसी भी प्रकार का निजी कब्जा गैरकानूनी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि दोबारा इस भूमि पर अवैध कब्जा किया गया, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में एक सख्त संदेश गया है कि ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण विरोधी यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।