UP सरकार और इंडिया एक्सपो मार्ट का संगम देश के लिए वरदान: नीरज विनोद खन्ना, EPCH Chairman

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (05 जुलाई 2025): उत्तर प्रदेश सरकार एवं इंडिया एक्सपो मार्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड शो के तीसरे संस्करण के रोड शो के दौरान हैंडीक्राफ्ट्स क्षेत्र की जानी-मानी शख्सियत और EPCH के चेयरमैन नीरज विनोद खन्ना ने राज्य सरकार की पहल की सराहना की।

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश सरकार को मैं बधाई देना चाहूंगा कि उन्होंने इतना अच्छा इनीशिएटिव लिया है। खासतौर पर प्रदेश के ऊर्जावान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इस आयोजन को जो ऊँचाइयाँ मिल रही हैं, वह काबिल-ए-तारीफ है।”

नीरज खन्ना ने यह भी कहा कि एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल फॉर हैंडीक्राफ्ट्स ने हमेशा इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सकारात्मक भूमिका निभाई है। “हम विदेशी ग्राहकों के साथ-साथ घरेलू खरीदारों को भी आमंत्रित करने में मदद करते हैं ताकि उनकी अधिक से अधिक भागीदारी हो सके,” उन्होंने कहा।

इंडिया एक्सपो मार्ट की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा, “पूरे हिंदुस्तान में ऐसा कोई वेन्यू नहीं है। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे जल्द ही समझ लिया और इसे वैश्विक मंच तक पहुंचाया। आज यह वेन्यू न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी सराहा जा रहा है।”

उन्होंने इसे “उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपो मार्ट का अनोखा संगम” बताते हुए कहा कि इसका लाभ अब पूरे देश को मिल रहा है।

रोड शो के दौरान विभिन्न उद्योग प्रतिनिधियों, निर्यातकों और सरकारी अधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी प्रभावशाली बना दिया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।