ग्रेटर नोएडा में महिला की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (05 जुलाई 2025): थाना इकोटेक-3 (Thana Ecotech-3) क्षेत्र में महिला की निर्मम हत्या के आरोपी बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ (Encounter) हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिनको इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 जुलाई को थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के निर्माण विहार कॉलोनी में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की पहचान शबनम पत्नी साबूद्दीन (उम्र लगभग 37 वर्ष) निवासी लुहारली थाना दादरी, वर्तमान निवासी ग्राम हैबतपुर थाना बिसरख के रूप में हुई। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस टीम के द्वारा चौगानपुर गोलचक्कर के पास मौज पर

चेकिंग की जा रही थी, तभी एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखा पुलिस ने उससे रोकने का प्रयास किया गया। बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगा और सर्विस रोड की ओर पल्सर बाइक छोड़कर एक खाली आहाते में घुस गया। खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान मुकीम निवासी मोहल्ला मेवातियान, कस्बा व थाना दादरी, गौतमबुद्ध नगर (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शबनम के साथ रिलेशनशिप में था, लेकिन उसके परिवार के विरोध के चलते वह दूरी बनाना चाहता था। इसी कारण उसने प्लानिंग के तहत निर्माण विहार स्थित किराए के कमरे में ले जाकर उसकी चाकू से हत्या कर दी। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, एक तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस और बाइक (UP16DV5352) बरामद की गई है। आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।