जेवर में दवाओं की जांच, सैंपल भेजे गए लैब
टेन न्यूज नेटवर्क
गौतम बुद्ध नगर (02 जुलाई 2025): गौतम बुद्ध नगर में दवाओं की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देश पर औषधि निरीक्षक जय सिंह ने जेवर क्षेत्र के मेडिकल स्टोर्स पर औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जेवर टप्पल रोड पर स्थित सिद्धार्थ मेडिकल स्टोर और सैफी मेडिकल स्टोर से चार दवाओं के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए हैं। ये नमूने प्रयोगशाला भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
औषधि निरीक्षक ने बताया कि जिलेभर में दवाओं की गुणवत्ता की जांच के लिए अभियान लगातार चलाया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आमजन को केवल सुरक्षित और मानक के अनुरूप दवाइयां ही मिलें।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।