ग्रेटर नोएडा (2 जुलाई 2025): दनकौर (Dankaur) कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव में हुए फायरिंग कांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए बुधवार को पांचवें आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान पंकज के रूप में हुई है, जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
यह मामला 19 जून की रात का है, जब गांव निवासी यशपाल भाटी के घर पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाई थीं। यशपाल भाटी की शिकायत पर दर्ज एफआईआर (FIR) के अनुसार, उनके पड़ोसी शिवम की उनके भाई से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी दुश्मनी के चलते शिवम अपने साथियों के साथ हथियारों से लैस होकर यशपाल के घर पहुंचा और परिवार को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
गनीमत रही कि हमले के दौरान यशपाल भाटी और उनके परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। आरोपियों ने फायरिंग (Firing) के अलावा लोहे की रॉड से घर का मुख्य गेट भी तोड़ दिया और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। इस वारदात के बाद दनकौर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और मुख्य आरोपी शिवम सहित चार हमलावरों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। ताजा गिरफ्तारी के साथ अब इस मामले के सभी पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पंकज नामक आरोपी को भी कोर्ट (Court) में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। गांव में इस वारदात के बाद से तनाव का माहौल बना हुआ था, लेकिन अब स्थिति सामान्य है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।