गौतम बुद्ध नगर (02 जुलाई 2025): गौतमबुद्ध नगर के ओखला पक्षी विहार में आज वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत वृक्षारोपण का भव्य आयोजन हुआ, जो हरियाली के जनांदोलन के रूप में तब्दील हो गया। उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री केपी मलिक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ रुद्राक्ष, चंदन और मौलश्री जैसे पौधों के रोपण से हुआ।
राज्यमंत्री केपी मलिक ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि “प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने के लिए जनसहभागिता जरूरी है।” उन्होंने वृक्षारोपण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इस अवसर पर जनमानस से “एक पेड़ मां के नाम” लगाने की अपील करते हुए कहा कि इस बार वृक्षारोपण को महाअभियान-2025 के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें हर नागरिक की सहभागिता अनिवार्य है।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, मुख्य वन संरक्षक मेरठ एन के जानू, वन संरक्षक आदर्श कुमार, निजानंद आश्रम के महंत सुदीप चंद्र सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार द्वारा अतिथियों को सिंदूर का पौधा और प्रवासी पक्षियों के चित्र स्मृति चिन्ह स्वरूप भेंट किए गए।
वक्ताओं ने ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण और जैव विविधता संकट पर चिंता जताते हुए अधिकाधिक पौधारोपण की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में ईशा तिवारी (गाजियाबाद), अर्शी मलिक (हापुड़) सहित विभिन्न जनपदों के अधिकारी और सी विंग संस्था के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।