नोएडा में फर्जी डिग्री रैकेट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार!
टेन न्यूज नेटवर्क
नोएडा (02 जुलाई, 2025): नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के थाना फेस-1 क्षेत्र में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में फर्जी दस्तावेज और उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तारी जल बोर्ड ऑफिस, सेक्टर-1 नोएडा के पास से हुई है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के नाम अभिमन्यु गुप्ता और धर्मेन्द्र गुप्ता हैं, जो मूल रूप से कानपुर के रहने वाले हैं और वर्तमान में नोएडा में रह रहे थे।
आरोपियों का काम करने का तरीका बेहद शातिर था। ये लोग बेरोजगार, परीक्षा में असफल या नौकरी की आयु पार कर चुके युवाओं को टारगेट करते थे। गूगल से विभिन्न बोर्डों और विश्वविद्यालयों के फॉर्मेट डाउनलोड कर वे ग्राहकों की पसंद के अनुसार उनकी उम्र और अंकों में फेरबदल कर फर्जी मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट तैयार करते थे। इसके बदले में वे 80,000 रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक वसूलते थे। नकली दस्तावेज का उपयोग लोग नौकरी, प्रवेश और अन्य लाभों के लिए करते थे।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 66 फर्जी मार्कशीट, 7 माइग्रेशन सर्टिफिकेट, 22 रिज्यूमे, 14 प्लेन एग्जामिनेशन कॉपियां, 9 डाटा शीट, 4 फर्जी मोहरें, 2 लैपटॉप, 2 प्रिंटर, 14 चेकबुक, 8 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड सहित कई अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए। इसके अलावा अपराध में प्रयुक्त दो कारें भी जब्त की गई हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।