शारदा विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने जीते पदक

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने एपीजे स्कूल में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-124) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिसमें कुल 2 ट्रॉफी, 18 स्वर्ण पदक, 8 रजत पदक और प्रमाण पत्र दिए गए।

विश्वविद्यालय की एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ यशोधरा राज ने बताया कि विशेष रूप से, कैंप सीनियर- निकिता झा और सेकेंड इन कमांड खुशी भारद्वाज को विश्वविद्यालय से चुना गया। प्रत्येक ने अपनी नेतृत्वकारी भूमिका के लिए एक स्वर्ण पदक और एक ट्रॉफी अर्जित की। कैडेट्स ने समूह नृत्य में स्वर्ण पदक हासिल किए, टेंट पिचिंग टीम ने स्वर्ण जीता और हथियार संचालन जैसे तकनीकी आयोजन में रजत पदक, खेल (वॉलीबॉल) में स्वर्ण और रजत, 2 कैडेटों ने चिकित्सा निरीक्षण में स्वर्ण पदक मिला।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।