ग्रेटर नोएडा,(20 दिसंबर 2024): ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से जुड़ी प्रचार सामग्री चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना का पता लगते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सहायक निदेशक सूचना ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना सूरजपुर में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने में जुटी है।
गौतमबुद्ध नगर के सहायक निदेशक सूचना अधिकारी सुनील कुमार कनौजिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में सूचना विभाग का कार्यालय स्थित है। इस कार्यालय के स्टोर में प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से संबंधित प्रचार सामग्री रखी जाती है। सामग्री की समय-समय पर जांच की जाती है। 18 दिसंबर को, कार्यालय के वाहन चालक राजू यादव ने सुबह लगभग 11 बजे स्टोर का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि स्टोर में रखी कुछ प्रचार सामग्री गायब है। इस घटना के तुरंत बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच के तहत कलेक्ट्रेट परिसर और सूचना विभाग के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही चोरों का पता लगाया जा सकेगा। इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों ने सुरक्षा बढ़ाने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाने का आश्वासन दिया है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।