नई दिल्ली, 30 जून 2025: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में अचानक की गई फीस बढ़ोतरी से अभिभावक परेशान हैं और सरकार से कोई राहत नहीं मिल रही। सोमवार को फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री निवास के गेट पर ही रोक दिया।
आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को ज़ोर-शोर से उठाया है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने एक वीडियो साझा करते हुए कहा, “बीजेपी सरकार ने मिडिल क्लास का हाल बेहाल कर दिया है। प्राइवेट स्कूल मालिकों से मिलीभगत के चलते पेरेंट्स की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।”
नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी तीखा हमला बोलते हुए कहा, “शैक्षणिक सत्र के बीच में निजी स्कूल फीस बढ़ा रहे हैं, जिससे साफ है कि रेखा गुप्ता सरकार ने इन्हें खुली छूट दे दी है। अगर ऐसा नहीं होता तो कार्रवाई क्यों नहीं हो रही?”
आतिशी ने अभिभावकों को मिले एक मेल को एक्स पर साझा करते हुए आरोप लगाया कि उसमें खुद स्कूलों ने लिखा है कि फीस वृद्धि की जानकारी संबंधित सरकारी विभागों को है। उन्होंने कहा, “यह स्पष्ट संकेत है कि शिक्षा माफिया और भाजपा सरकार की गहरी मिलीभगत है।”
AAP नेताओं का कहना है कि भाजपा ने पहले ट्रिपल इंजन सरकार के नाम पर अध्यादेश लाने का वादा किया था, लेकिन अब उसे छुपाकर रखा जा रहा है, जिससे संदेह और गहरा हो गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।