भाजपा मंडल मंत्री पर महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल!
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (30 जून 2025): दनकौर (Dankaur) थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर कस्बे में एक भाजपा नेता द्वारा पड़ोसी महिला और उसके परिजनों के साथ कथित रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया है, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को भाजपा (BJP) के कासना मंडल मंत्री का अपने पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपी भाजपा नेता ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पड़ोसी महिला और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन्होंने महिला और उसके परिजनों को चप्पलों और डंडों से बुरी तरह पीटा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था, जो इस बार हिंसक रूप ले बैठा। घटना के समय कई लोग मौके पर मौजूद थे, जिनमें से किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे मामला तूल पकड़ गया है।वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह मारपीट की जा रही है और महिला गुहार लगाती दिख रही है। वायरल वीडियो के चलते पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।
दनकौर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच के बाद दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जाएंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा और मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।