पूर्वांचल सिल्वर सिटी 2 में RWA चुनाव संपन्न, विशाल शर्मा बने अध्यक्ष
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (30 जून 2025): ग्रेटर नोएडा स्थित प्रतिष्ठित आवासीय परिसर पूर्वांचल सिल्वर सिटी 2 (Purvanchal Silver City 2) में रविवार को रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए। चार सदस्यीय चुनाव समिति की निगरानी में संपन्न इस चुनाव में सोसाइटी के निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल 14 उम्मीदवारों के लिए हुए इस चुनाव में 300 से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतगणना (Counting of votes) और परिणाम (Result)
चुनाव संपन्न होने के उपरांत चुनाव समिति ने मतगणना की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया और देर शाम औपचारिक रूप से परिणामों की घोषणा की गई। नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है:
अध्यक्ष: विशाल शर्मा
उपाध्यक्ष: रामकृष्ण पोट्टांगी
महासचिव: विजय सिंह
कोषाध्यक्ष: ब्रजेश अग्रवाल
इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में निम्नलिखित छह प्रतिनिधि चुने गए हैं: आलोक साध, योगेश गर्ग, राजीव अग्रवाल, मिस्बाह उर रहमान, करिश्मा कश्यप और अमित पाराशर।
निवासियों की सहभागिता रही उल्लेखनीय
इस चुनाव में निवासियों की भागीदारी उल्लेखनीय रही। कॉलोनीवासियों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में न केवल मतदान कर उत्साह दिखाया, बल्कि शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका भी निभाई।
नवनिर्वाचित बोर्ड का धन्यवाद ज्ञापन
चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित आरडब्ल्यूए बोर्ड ने समस्त निवासियों को उनके सक्रिय सहयोग, विश्वास और लोकतांत्रिक भावना के लिए धन्यवाद दिया। अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए विशाल शर्मा ने कहा, यह जीत सिर्फ उम्मीदवारों की नहीं, बल्कि पूरी कॉलोनी की है। हम सब मिलकर सोसाइटी के विकास (Developmen), सुरक्षा (Security) और सामुदायिक सौहार्द (Sense of Unity) को प्राथमिकता देंगे।
चुनाव समिति के अनुसार, पूरी प्रक्रिया पारदर्शी (Transparency) रही और किसी प्रकार की शिकायत या विवाद सामने नहीं आया। समिति ने भी सभी निवासियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं। इस आरडब्ल्यूए चुनाव के माध्यम से पूर्वांचल सिल्वर सिटी 2 में एक नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है, जिससे सोसाइटी के प्रशासनिक और विकासात्मक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद की जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।