ग्रेटर नोएडा (20 दिसंबर 2024): ग्रेटर नोएडा के थाना दनकौर क्षेत्र के नौरंगपुर गांव में एक परिवार पर दबंगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में परिवार की दो महिलाओं और एक किशोर समेत तीन लोग घायल हुए हैं। हमले की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रविवार को राजू नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ कार से कहीं जा रहे थे। नौरंगपुर गांव से निकलते ही कुछ लोगों ने जानबूझकर उनकी कार को टक्कर मारी। जब राजू और उनके परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने हथियारों से उन पर हमला कर दिया। बताया गया है कि हमले में पिस्टल और राइफल का इस्तेमाल किया गया।
हमले के दौरान परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास के राहगीर मौके पर पहुंचे और किसी तरह पीड़ितों को बचाया। हालांकि, आरोपी धमकी देते हुए अपनी कार में फरार हो गए। घटना में घायल महिलाओं और किशोर को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह मामला रंजिश का प्रतीत हो रहा है। घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए गहराई से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।