गौतमबुद्ध नगर में AIF योजना को मिलेगा नया बल, डीएम ने दिए प्रचार-प्रसार तेज करने के निर्देश

टेन न्यूज़ नेटवर्क

गौतमबुद्ध नगर, (26 जून 2025): कलेक्ट्रेट सभागार में आज जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कमेटी एवं एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (AIF) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी (DLMС) की बैठक संपन्न हुई।

बैठक में नाबार्ड के जिला प्रबंधक द्वारा AIF योजना से संबंधित प्रस्तुति दी गई। योजना के अंतर्गत ₹2 करोड़ तक के ऋण पर केंद्र सरकार 3% ब्याज अनुदान तथा राज्य सरकार अतिरिक्त 3% ब्याज छूट प्रदान कर रही है। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र में अवसंरचनात्मक सुधारों को बढ़ावा देना है।

डीएम मनीष वर्मा ने निर्देश दिए कि योजना का ग्राम चौपाल, किसान दिवस, गोष्ठियों और बैनर-होर्डिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। पात्र लाभार्थियों – जैसे कि किसान, एफपीओ, स्टार्टअप्स, सहकारी समितियाँ एवं स्वयं सहायता समूह – को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी जाए। उन्होंने प्रचार सामग्री तैयार कर पेम्पलेट वितरण का भी निर्देश दिया।

योजना के प्रमुख लाभ:

पात्र परियोजनाएं: गोदाम, सिलोस, स्मार्ट एग्रीकल्चर, जैविक उत्पादन इकाइयाँ, मृदा परीक्षण प्रयोगशालाएँ, कस्टम हायरिंग सेंटर आदि।

आवेदन प्रक्रिया: www.agriinfra.dac.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और डीपीआर के साथ आवेदन।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहकारिता विभाग के अधिकारी, नाबार्ड प्रतिनिधि, एवं कृषक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

इसके अतिरिक्त, बैठक में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अंतर्गत विगत 6 माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने निर्देश दिए कि आगामी 6 महीनों में सदस्यता वृद्धि अभियान चलाया जाए और सहकारिता योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर विशेष बल दिया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।