नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 25 हज़ार का इनामी बदमाश गौरव बैरागी गिरफ्तार

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नोएडा, (26 जून 2025): थाना फेस-2 पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25,000 रुपये के इनामी और वांछित अपराधी गौरव बैरागी को गुप्त सूचना के आधार पर एक कंपनी के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। गौरव के पास से एक .32 बोर की अवैध पिस्टल भी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल वह पहले की वारदातों में कर चुका था।

पुलिस के अनुसार, 15 जून 2025 को गौरव बैरागी ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के घर पर हमला किया था। आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया, जिसमें पीड़ित और उसके परिवार के लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हमलावरों ने जानलेवा फायरिंग भी की थी। इस घटना के बाद गौरव फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

गौरव के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। ग्राम इलाहाबास निवासी यह अपराधी वर्ष 2022 और 2025 में भी अन्य आपराधिक मामलों में आरोपी रह चुका है।

फेस-2 थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके अन्य साथियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।