सरकारी अस्पताल में महिला मरीज से छेड़छाड़ के बाद मौत, आरोपी गिरफ्तार

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (26 जून 2025): दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में महिला मरीज के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना ने अब एक दर्दनाक मोड़ ले लिया है। सोनिया विहार इलाके से अचेत अवस्था में मिली इस युवती को इलाज के लिए जगप्रवेश चंद्र अस्पताल (जेपीसी) में भर्ती कराया गया था, जहां उसके साथ उसी वार्ड में भर्ती मरीज फैज ने कथित रूप से छेड़छाड़ की। इस घटना के बाद युवती की तबीयत और बिगड़ गई, जिसके चलते उसे विशेष उपचार के लिए जीटीबी अस्पताल में रेफर किया गया था। अब महिला की मौत हो गई है और पुलिस ने आरोपी फैज को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 23 जून 2025 की है जब जेपीसी अस्पताल में एक महिला मरीज के साथ छेड़छाड़ की सूचना थाना न्यू उस्मानपुर को प्राप्त हुई थी। जांच में पता चला कि पीड़िता 21 जून को अस्पताल में भर्ती हुई थी और वार्ड से बाहर जाते वक्त आरोपी फैज ने उसे बहला-फुसलाकर पीछे ले जाकर छेड़छाड़ की। फैज खुद भी उसी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने बताया कि , छेड़छाड़ की घटना के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसे जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। वहां उसकी मेडिकल जांच में किसी प्रकार की बाहरी चोट नहीं पाई गई थी, लेकिन इलाज के दौरान 26 जून को उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों की स्पष्ट जानकारी के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पीएमई (पोस्टमॉर्टम एग्जामिनेशन) रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इस मामले ने राजधानी दिल्ली में अस्पतालों में महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना ने न केवल अस्पताल प्रबंधन की संवेदनशीलता पर प्रश्नचिन्ह लगाया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि चिकित्सा संस्थानों में भी महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने की सख्त आवश्यकता है। अब पूरा मामला पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के नतीजों पर निर्भर करेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।