Breaking News: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबियत

टेन न्यूज नेटवर्क

नैनीताल (25 जून 2025): उत्तराखंड के कुमाऊं विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत नैनीताल स्थित राजभवन लाया गया। वहां डॉक्टर्स की एक टीम उनकी निगरानी और चिकित्सकीय जांच में जुटी है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, ऐहतियातन उन्हें कुछ समय के लिए आराम की सलाह दी गई है। उपराष्ट्रपति यहां एक शैक्षणिक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे, जहां अचानक स्वास्थ्य में गिरावट के चलते कार्यक्रम को बीच में छोड़ना पड़ा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।