गौतम बुद्ध नगर, (25 जून 2025): जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। मंगलवार को परिवहन, पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 15 ओवरलोड ट्रकों को सेक्टर 126 और 142 में पकड़कर सीज किया गया। इन पर कुल ₹7.80 लाख का प्रशमन शुल्क लगाया गया।
संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि ओवरलोडिंग पर नकेल कसने के लिए विभाग प्रतिबद्ध है। अप्रैल से जून 2025 तक केवल तीन महीनों में 347 वाहनों से ₹2.28 करोड़ का जुर्माना वसूला जा चुका है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक है।
अधिकारियों ने चेताया कि ओवरलोडिंग केवल कानून का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। इससे सड़क दुर्घटनाओं, वाहन क्षति, ईंधन की बर्बादी, पर्यावरण प्रदूषण और सड़कों की बर्बादी जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न होती हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।