ग्रेटर नोएडा की गौर सिटी सोसाइटी में विवाद ने ली हिंसक मोड़, चार आरोपियों ने किया जानलेवा हमला
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (24 जून 2025): ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा (Rabupura) कोतवाली क्षेत्र की गौर सिटी सोसाइटी (Gaur City Society) में एक युवक पर जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि सोसाइटी निवासी प्रतीक राज सिंह पर चार लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें उनका सिर फट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं।
पुलिस ने बताया कि प्रतीक राज सिंह का सोसाइटी निवासी खुशीन शर्मा से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। खुशीन ने अपने तीन साथियों नर्सिंग भाटी, शौरभ और अनुराग को मौके पर बुला लिया और प्रतीक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने लाठी-डंडों और हाथ में पहने लोहे के कड़े से प्रतीक पर हमला किया और उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया।
आरोपियों ने प्रतीक को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल प्रतीक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित प्रतीक की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित को आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उन्हें न्याय दिलाया जाएगा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।