राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पुलिस सम्मान समारोह में बढ़ाया उत्तर प्रदेश पुलिस का मान | Times Samman
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा, (23 जून 2025): उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज ग्रेटर नोएडा स्थित जी.एल. बजाज संस्थान में टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित “Times Samman” समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पुलिसकर्मियों के मनोबल को नई ऊंचाई दी। उनके साथ गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा तथा दादरी विधायक तेजपाल सिंह नगर भी उपस्थित रहे।

समारोह का उद्देश्य गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के उन अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित करना था, जिन्होंने जनता की सेवा, अपराध नियंत्रण, सूचना प्रबंधन, संवेदनशील मामलों की विवेचना एवं अद्वितीय खेल प्रदर्शन के माध्यम से कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में उल्लेखनीय योगदान दिया।
समारोह में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में कार्य कर रहे कई जांबाज़ अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिनमें प्रमुख रूप से थाना कासना को सर्वश्रेष्ठ सीसीटीएनएस पुलिस स्टेशन, थाना बिसरख की टीम को फर्जी पासपोर्ट गिरोह का भंडाफोड़ करने पर, तथा स्वॉट टीम द्वारा 200 करोड़ के मादक पदार्थ बरामदगी के लिए सम्मान प्रदान किया गया।
इसके अलावा महिला पुलिस अधिकारियों, फायरमैन, 112 के रिस्पॉन्डर, मीडिया सेल, यातायात पुलिस, खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, और जनसमुदाय से बेहतर समन्वय करने वाले पुलिसकर्मियों को भी ‘टाइम्स सम्मान’ से नवाज़ा गया।

समारोह में जनता से संवाद, सटीक सूचना प्रबंधन, और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में तत्परता को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गूंज से पुलिसकर्मियों के योगदान को सराहा।
यह आयोजन केवल पुरस्कार वितरण नहीं, बल्कि एक प्रतीक था उस कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना का, जो गौतमबुद्धनगर पुलिस बल को अन्यतम बनाती है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।