7 वर्षीय गुमशुदा बच्ची को पुलिस ने 2 घंटे में किया बरामद | Greater Noida
टेन न्यूज़ नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (23 जून 2025): ग्रेटर नोएडा में थाना दादरी पुलिस (Police Station Dadri) ने एक 7 वर्षीय गुमशुदा बालिका को मात्र दो घंटे में खोजकर परिजनों के सौंप दिया। इस मानवीय पहल की स्थानीय नागरिकों और बालिका के परिजनों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जून को थाना दादरी पर एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि उनकी छोटी बच्ची, जो घर के पास खेल रही थी, अचानक लापता हो गई है। परिजनों ने काफी खोजबीन की, परंतु बच्ची का कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।
सूचना मिलते ही थाना दादरी पुलिस ने मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ लिया। एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसने तत्परता से तलाश अभियान शुरू किया। टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) की फुटेज खंगाली, बच्ची की तस्वीरें आसपास के लोगों को दिखाईं, और संभावित जगहों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
लगातार प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने मात्र दो घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया और उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया। बच्ची के सुरक्षित वापस लौटने पर परिवार में खुशी का माहौल रहा और मोहल्ले के लोगों ने भी राहत की सांस ली।
पुलिस की इस तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय प्रयास की स्थानीय जनता द्वारा जमकर सराहना की गई। परिजनों ने भी थाना दादरी पुलिस का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।