“इस्तीफा दें राहुल गांधी”, गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ महेश शर्मा ने बता दी कांग्रेस की सच्चाई!
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (19 दिसंबर 2024): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कांग्रेस पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का गंभीर आरोप लगाते हुए राहुल गांधी से इस्तीफा मांगा है।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से बाबा साहेब का सम्मान किया है, जबकि कांग्रेस ने अवसर मिलने पर उनका अपमान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के बाद पहली सरकार में कांग्रेस की भेदभावपूर्ण नीतियों के कारण ही बाबा साहेब ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया था।उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने बाबा साहेब को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से वंचित रखा। आज पूरे देश के सामने यह स्पष्ट हो चुका है कि कांग्रेस ने बाबा साहेब का अपमान किया। कांग्रेस ने उनके योगदान को कभी उचित सम्मान नहीं दिया।”
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा ने बाबा साहेब के सम्मान में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के सम्मान के लिए हमेशा समर्पित होकर काम किया है। उनके जन्मस्थल और जहां उन्होंने शिक्षा प्राप्त की, उन सभी स्थलों को सम्मानित किया गया।”
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में ऐसा माहौल बनाने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है, जिसमें बाबा साहेब का अपमान किया गया। डॉ. शर्मा ने कांग्रेस के “दोहरे चरित्र” पर भी सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि आजादी के बाद से अब तक उन्होंने बाबा साहेब के लिए क्या किया है।जवाहरलाल नेहरू से लेकर वर्तमान तक कांग्रेस ने बाबा साहेब के योगदान को नजरअंदाज किया है। अब, जब कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, तो वह केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए काम कर रही है। राहुल गांधी को अपना इतिहास बताना चाहिए और कांग्रेस पार्टी को बाबा साहेब के प्रति अपने योगदान पर सफाई देनी चाहिए।”
डॉ. महेश शर्मा ने राहुल गांधी से इस्तीफा देने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस ने केवल दिखावे के लिए बाबा साहेब का नाम लिया है, जबकि उनके वास्तविक सम्मान के लिए कुछ भी नहीं किया। यह बयान संसद में बाबा साहेब अंबेडकर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान आया, जिससे राजनीतिक गर्मी और बढ़ गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।