Garud Fabs: 100% कॉटन गारमेंट्स और हाथ से बने अनोखे डिज़ाइन्स, महिलाओं और ट्राइबल को रोजगार | Garment Show of India

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (19 दिसंबर 2024): इंडिया एक्सपो मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 19-20 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाले गारमेंट शो ऑफ इंडिया (जीएसआई) 2024 में परिधान, फैशन सहायक उपकरण, और घरेलू वस्त्रों के लिए बी2बी सोर्सिंग के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस आयोजन में उद्योग के विशेषज्ञ स्थायी फैशन, सोर्सिंग चुनौतियों, और भारतीय आपूर्तिकर्ताओं की प्रतिस्पर्धात्मकता पर गहन चर्चा करेंगे। परिधान फैशन फोरम के दौरान, तेजी से बदलते फैशन उद्योग, अंतर्राष्ट्रीय सोर्सिंग रुझान और भारतीय विक्रेताओं के लिए नए अवसर जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से 5,000 से अधिक आगंतुकों के आने की संभावना के साथ, यह आयोजन व्यवसायों के लिए नेटवर्किंग और व्यापार विस्तार का एक अनोखा अवसर प्रदान करेगा। जीएसआई 2024 भारत की परिधान शक्ति को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करते हुए, उद्योग के दिग्गजों और नवप्रवर्तकों के लिए व्यापार और साझेदारी के नए रास्ते खोलेगा।

गरुड़ फैब्स (Garud Fabs) की संचालिका ने टेन न्यूज़ से खास बातचीत में बताया, “यहां हमने अपने गारमेंट्स का डिस्प्ले किया है। हमारे गारमेंट्स 100% कॉटन के होते हैं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉटन की मांग अधिक रहती है। वर्तमान में, हम मुख्य रूप से महिलाओं और बच्चों के गारमेंट्स तैयार करते हैं। साथ ही, हम आंतरिक गुणवत्ता और मानकों को बनाए रखने पर विशेष ध्यान देते हैं।

पिछले साल भी हम इस इवेंट में शामिल हुए थे और हमें यहां से बेस्ट डिज़ाइन्स के लिए अवॉर्ड भी मिला था। हमारे डिज़ाइन्स की खासियत यह है कि अधिकतर डिज़ाइन्स हाथ से बनाए जाते हैं। हमारे द्वारा उपयोग किए जाने वाले क्रोशिया डिज़ाइन्स महिलाओं द्वारा तैयार किए जाते हैं। इसके साथ ही, हम घर से काम करने वाली महिलाओं को रोजगार प्रदान करते हैं।

हम ट्राइबल महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा, हमारे पास कुछ ज्वेलरी कलेक्शन भी है, जिसे आदिवासी महिलाओं द्वारा तैयार किया गया है। हमारा काम पूरी तरह से महिला-केंद्रित है। हम अपने सभी कार्य महिलाओं के सहयोग से ही करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की पहल को हम भी आगे बढ़ा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इस बार का रिस्पांस बेहतरीन रहेगा और विजिटर्स की प्रतिक्रिया भी सकारात्मक होगी।”

गारमेंट शो ऑफ इंडिया 2024 भारत के परिधान और फैशन उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जो न केवल भारतीय आपूर्तिकर्ताओं की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता को उजागर करेगा, बल्कि स्थायी फैशन और सोर्सिंग चुनौतियों पर नए विचार और समाधान प्रदान करेगा। यह आयोजन उद्योग के विशेषज्ञों, ब्रांड्स, और अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों को जोड़ने का एक बेहतरीन अवसर है, जो व्यापार में विस्तार और नई साझेदारियों की संभावनाओं को साकार करेगा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में यह आयोजन, भारत की परिधान क्षमता और रचनात्मकता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का एक आदर्श उदाहरण बनेगा।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।