ITS इंजीनियरिंग कॉलेज में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह

टेन न्यूज़ नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा (21 जून 2025): आज आई टी एस इंजीनियरिंग कॉलेज में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कॉलेज के विद्यार्थियों और अध्यापकों ने प्रातःकालीन सत्र में उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।

योग गुरु आचार्य सुनील के निर्देशन में सभी ने सूर्य नमस्कार, अलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका एवं भ्रामरी जैसे प्रमुख योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। उन्होंने दैनिक जीवन में नियमित योग करने के स्वास्थ्य लाभ बताए और सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों से अनुरोध किया कि वे रोज़ाना कम से कम 1 घंटे योग अवश्य करें ताकि तन और मन दोनों स्वस्थ रह सके।

इस विशेष आयोजन में कॉलेज के रजिस्ट्रार नितिन गुप्ता, प्रोफेसर डॉ. दिलीप सिंह, प्रोफेसर योगेश शर्मा, साथ ही नितिन, मुनेंद्र एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।