International Yoga Day: नोएडा स्टेडियम में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह और डीएम मनीष वर्मा ने किया योगाभ्यास
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नोएडा (21 जून 2025): देशभर की तरह नोएडा में भी 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) उत्साहपूर्वक मनाया गया। नोएडा स्टेडियम में आयोजित भव्य योग सत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह और जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने आमजन के साथ मिलकर योग किया और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के दिशानिर्देशों और जिलाधिकारी मनीष वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। योग प्रशिक्षकों द्वारा कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

प्रदेश मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा, “योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। यह हमें तन और मन दोनों रूप से मजबूत बनाता है। आज विश्व स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचा रहे हैं।”

वहीं डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कहा, “नियमित योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी दूर होता है। हर नागरिक को इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। गौतम बुध नगर में पिछले कई दिनों से योग से संबंधित कार्यक्रम किया जा रहे हैं। हमारा उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुंचना है और आज यह योग जन आंदोलन बन चुका है।”

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-जन को योग के महत्व से जोड़ना और जीवनशैली में इसे अपनाने की प्रेरणा देना रहा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।