नोएडा, (17 जून 2025): नोएडा के सेक्टर 126 थाना क्षेत्र में स्थित सुपरनोवा टावर के पास आपसी विवाद के बाद युवक को कार से कुचलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
घटना की शुरुआत शराब पीने के बाद हुई कहासुनी से हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई। आरोप है कि झगड़े के दौरान एक युवक ने जानबूझकर अपनी कार से दूसरे युवक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे पीड़ित युवक के दोनों पैर टूट गए। घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
वीडियो फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से कार को तेज रफ्तार में युवक की तरफ मोड़ा गया और उसे सीधी टक्कर मारी गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया गया है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।