बांग्लादेश में रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक आवास पर हमला, दिल्ली बीजेपी का जोरदार प्रदर्शन

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (16 जून 2025): बांग्लादेश में भारत रत्न रवींद्रनाथ टैगोर के पैतृक निवास संग्रहालय पर हुई सुनियोजित तोड़फोड़ के विरोध में दिल्ली भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश उच्चायोग के पास रोष मार्च निकाला और गहरी नाराज़गी ज़ाहिर की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर टैगोर के घर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और इसे एक सांस्कृतिक विरासत पर हमला बताया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि टैगोर न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए सांस्कृतिक धरोहर हैं। उनके पैतृक निवास पर हमला केवल एक इमारत को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि बंगाली और हिंदू संस्कृति पर सीधा हमला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा यह अपमान किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगी और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी इसका विरोध किया जाएगा।

वीरेंद्र सचदेवा ने मांग की कि बांग्लादेश सरकार इस घटना में शामिल कट्टरपंथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे और टैगोर के निवास की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि भारत-बांग्लादेश सांस्कृतिक संबंधों की रक्षा दोनों देशों की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने बांग्लादेश उच्चायोग को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें इस सांस्कृतिक अपमान के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की गई।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।