पीएम मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन, भाजपा जिला कार्यालय में भव्य आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

ग्रेटर नोएडा, (12 जून 2025): भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज ग्रेटर नोएडा स्थित भाजपा जिला कार्यालय, तिलपता गोलचक्कर पर एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह (Kunwar Brijesh Singh) और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के लोकप्रिय सांसद डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) उपस्थित रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन कर विभिन्न झांकियों और कार्यप्रदर्शन का अवलोकन किया।

राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश में हुए ऐतिहासिक कार्यों का सार प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि आज का भारत पहले से कहीं अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बन चुका है। भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही की है और पाकिस्तान जैसे देशों को भी उनके घर में घुसकर जवाब देने की सामर्थ्य दिखाई है।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि यह प्रदर्शनी 2014 से अब तक की प्रमुख उपलब्धियों को समेटे हुए है और यह ‘आत्मनिर्भर भारत’ से लेकर ‘विकसित भारत’ तक की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग इस प्रदर्शनी का अवलोकन करें और सरकार की नीतियों और उपलब्धियों से अवगत हों।

इस अवसर पर भाजपा के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इनमें गौतमबुद्ध नगर जिला प्रभारी प्रमोद गुप्ता, जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, जिला महामंत्री मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, देवा भाटी, सतेन्द्र नागर, पवन नागर, वीरेन्द्र भाटी, कर्मवीर आर्य, सत्यपाल शर्मा, विकास चौधरी, अमित शर्मा, सतपाल तालान, मनोज चन्द्रमणि, भारद्वाज वरुण, धीमान भाटी, राजीव सिंघल, महेश शर्मा, विजय रावल, सचिन गौतम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाएं जैसे उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, महिला सशक्तिकरण, जल जीवन मिशन आदि को भी विस्तार से दर्शाया गया है, जिससे आम जनता इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ उठा सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।