बच्ची से दरिंदगी पर भड़का ASAP, महिला CM रेखा गुप्ता से मांगा जवाब

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली, (10 जून 2025): दिल्ली के नेहरू विहार में 9 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की दिल दहला देने वाली घटना के बाद आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन ASAP ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

यह विरोध दिल्ली विश्वविद्यालय के श्याम लाल कॉलेज के बाहर हुआ, जहां मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आगमन की तैयारी चल रही थी। ASAP से जुड़े छात्रों ने कॉलेज के बाहर नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद दिल्ली में बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो रही है।

ASAP ने मांग की कि पीड़िता के परिवार को तत्काल आर्थिक मदद दी जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

प्रदर्शन के दौरान ASAP ने कहा कि रेखा गुप्ता न केवल दिल्ली की मुख्यमंत्री हैं, बल्कि एक महिला और मां भी हैं, ऐसे में उनसे उम्मीद थी कि वो महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगी। लेकिन भाजपा की सरकार, जो केंद्र, राज्य, एमसीडी और उपराज्यपाल जैसे चारों स्तर पर सत्ता में है, फिर भी अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

ASAP ने कहा कि इस वीभत्स घटना ने दिल्ली की जनता का भरोसा तोड़ दिया है और यह साबित कर दिया है कि भाजपा की चार इंजन की सरकार महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देने में पूरी तरह विफल है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।