Breaking News: दिल्ली के द्वारका में छठे मंजिल पर लगी आग, 3 लोगों के फंसे होने की आशंका

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (10 जून 2025): दिल्ली के द्वारका सेक्टर-13 स्थित शब्द अपार्टमेंट में मंगलवार को छठी मंजिल पर भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जान बचाने के लिए कई लोगों ने इमारत की ऊपरी मंजिलों से छलांग लगा दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं और अपार्टमेंट को खाली कराया जा रहा है। अब तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश जारी है और सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।